Makdi News: लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई सेन समाज जिला कोंडागांव की नई कार्यकारिणी, रोहित सेन बने जिला अध्यक्ष

Makdi News: रोशन सेन माकड़ी : सेन समाज जिला कोंडागांव की नई जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में समाज के प्रदेश एवं संभाग स्तर के पदाधिकारियों के साथ सभी विकासखंडों के प्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Makdi News: कार्यक्रम के दौरान समाज की संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाते हुए समाज को नई दिशा देने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

 

Makdi News: प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन, प्रदेश सचिव श्री भुवन कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री किशन सेन, बस्तर संभाग संयुक्त सचिव श्री मन्नू लाल सेन, पूर्व सदस्य केश कला कल्याण बोर्ड श्री विजय सेन, बस्तर संभाग प्रभारी श्री रामेश्वर श्रीवास, बस्तर संभाग उपाध्यक्ष श्री लोचन सेन, बस्तर संभाग संगठन प्रभारी (छत्तीसगढ़ प्रदेश सेलून व्यवसाय संघ) श्री धर्मेंद्र शांडिल्य, बस्तर जिला अध्यक्ष श्री सी. एल. भारद्वाज, जगदलपुर जिला अध्यक्ष श्री छन्नू लाल भारद्वाज तथा कांकेर जिला अध्यक्ष श्री रुक्म सेन।
नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी
जिला अध्यक्ष: श्री रोहित सेन (केशकाल)
उपाध्यक्ष: श्री घनश्याम सेन (फरसगांव)
जिला सचिव: श्री हेमंत (हेमेंद्र) भारद्वाज (माकड़ी)
कोषाध्यक्ष: श्री दीनू सेन
मीडिया प्रभारी: श्री रोशन सेन (माकड़ी)
संरक्षक मंडल
श्री गंगाराम सेन (बड़ेगांव)
श्री विजय सेन (विश्रामपुरी)
श्री छोटू कौशिक (केशकाल)
श्री राम सागर ठाकुर (कोंडागांव)
श्री चंद्रहास सेन (माकड़ी)

Makdi News: चुनाव संपन्न होने के बाद उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories