Indore Businessman Suicide: करोड़ों के कर्ज में डूबे प्रॉपर्टी कारोबारी ने दी जान! इंदौर में सुसाइड से सनसनी, दोस्तों को भेजा आखिरी मैसेज

Indore Businessman Suicide: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रियल एस्टेट कारोबार में लगातार नुकसान और करोड़ों रुपये के कर्ज के दबाव के चलते कारोबारी ने यह कदम उठाया। मौत से पहले उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को भावुक संदेश भेजा और तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

घर से निकले, फिर मिला शव

Indore Businessman Suicide: पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बहादुर सिंह परिहार (45) निवासी ग्राम शिवनी, थाना खुडैल के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। शाम को उनका शव पिपलादा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे एक कुएं के पास मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

READ MORE: Fake Fertilizer Alert: बड़वानी में नकली खाद का गंभीर आरोप: जनसुनवाई में कलेक्टर के पास बोरी लेकर पहुंचा किसान

दोस्तों को भेजा आखिरी संदेश

Indore Businessman Suicide: जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे बहादुर सिंह ने अपने कुछ करीबी दोस्तों को मोबाइल पर संदेश भेजा। संदेश में उन्होंने लिखा कि वह भारी कर्ज के बोझ से टूट चुके हैं और अब उसे चुकाना उनके लिए संभव नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपनी जान देने की बात कही। संदेश मिलते ही दोस्तों ने उन्हें फोन कर संपर्क करने और तलाशने की कोशिश की, लेकिन देर शाम उनका शव बरामद हुआ।

जमीन में निवेश बना आर्थिक संकट की वजह

Indore Businessman Suicide: परिजनों और करीबी लोगों के अनुसार, बहादुर सिंह ने रियल एस्टेट में तेजी की उम्मीद में कर्ज लेकर कई जमीनों में निवेश किया था। लेकिन बाजार में अपेक्षित तेजी नहीं आने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। समय के साथ कर्ज लगातार बढ़ता गया और आर्थिक दबाव गहराता चला गया।

सुसाइड नोट में परिवार को बताया बेगुनाह

Indore Businessman Suicide: घटनास्थल से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसमें बहादुर सिंह ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और उनकी मौत के लिए परिवार के किसी सदस्य को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उन्होंने यह भी लिखा कि परिवार खुशहाल है, लेकिन आर्थिक संकट और कर्ज ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया।सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि उनके लेन-देन और कर्ज का पूरा विवरण उनकी डायरी में दर्ज है, जिससे परिवार को आगे की जानकारी मिल सकेगी।

READ MORE: Twisha Sharma Death Case: ट्वीशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी, CBI ने मांगा लैपटॉप पासवर्ड और वॉयस सैंपल

पुलिस कर रही है जांच

Indore Businessman Suicide: खुडैल पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कारोबारी पर कुल कितना कर्ज था, किन लोगों से आर्थिक लेन-देन था और किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories