Saturday, August 15, 2026
Home Weather Update CG Weather Update: पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 7 दिन...

CG Weather Update: पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 7 दिन तेज बारिश का दौर; 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट

0
96

CG Weather Update: रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे छत्तीसगढ़ में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। अगले सात दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

रायपुर में बादलों का डेरा, आज भी बारिश के संकेत

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में मंगलवार की तरह बुधवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ समय के लिए तेज हवाएं भी चल सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

READ MORE: CG_Transfer News: छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मंत्रालय ने जारी किया ट्रांसफर आदेश

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, 3 जुलाई से बढ़ेगा असर

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।इस सिस्टम के सक्रिय होने के बाद रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कुसमी – 9 सेंटीमीटर
पखांजूर – 7 सेंटीमीटर
चंद्रपुर, मर्दापाल, गिधौरी और टुंड्रा – 5-5 सेंटीमीटर
शिवरीनारायण, कोटा और दंतेवाड़ा – 4-4 सेंटीमीटर
पौड़ी उपरोड़ा, गीदम, सामरी और दोरनापाल – 3-3 सेंटीमीटर

इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में 1 से 2 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।

14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

CG Weather Update: मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और खराब मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

READ MORE: CG Higher Education: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी— पदोन्नति और नई भर्तियों के गतिरोध होंगे दूर

यलो अलर्ट वाले जिले:

बलरामपुर
बिलासपुर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
कबीरधाम
कांकेर
कोंडागांव
कोरबा
कोरिया
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
मुंगेली
नारायणपुर
रायगढ़
सूरजपुर
सरगुजा
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

CG Weather Update: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है। तेज बारिश और आकाशीय बिजली की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here