Korea News: कोरिया के नौगई तिहरे हत्याकांड की CBI जांच को मंजूरी, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Korea News: कोरिया: कोरिया जिले के चर्चित नौगई (कटगोड़ी) तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। इस मामले में पीड़ित परिवार और विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा-6 के तहत मामले की जांच के लिए सीबीआई को सहमति दे दी।

Korea News: गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, थाना सोनहत में दर्ज अपराध क्रमांक 65/2026 और 66/2026 की जांच अब सीबीआई के जिम्मे होगी। इसके लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के अधिकार क्षेत्र का विस्तार पूरे छत्तीसगढ़ में किया गया है।

Korea News: यह घटना 16-17 जून की दरम्यानी रात को ग्राम कटगोड़ी में हुई थी। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने दो साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में सवार थे। आरोप है कि पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने उन्हें बुलाया गया और उन पर हमला किया गया। इसके बाद हमलावरों ने उनकी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Korea News: पुलिस ने इस मामले में सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। अब पूरे मामले की आगे की जांच सीबीआई करेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories