Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News: कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार का रीडर 10...

Kondagaon News: कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार का रीडर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

0
84
Kondagaon News
Kondagaon News

Kondagaon News: कोंडागांव: कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Kondagaon News: जानकारी के अनुसार, बारदा निवासी बिसुलाल नेताम ने नामांतरण (म्यूटेशन) से जुड़े काम के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम के बदले रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने पहले दो किस्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपये आरोपी को दे दिए थे।

Kondagaon News: इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने जाल बिछाया और तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते समय मुकेश रंगारी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

Kondagaon News: कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से फरसगांव तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here