CG Politics: नकटी गांव कार्रवाई पर बढ़ी सियासत, भूपेश बघेल बोले-BJP नेताओं में अनबन, जानिए डिप्टी CM ने क्या कहा

CG Politics: रायपुर : रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को अब पता चल गया है कि भाजपा नेताओं के बीच मतभेद हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर ग्रामीण किसी दूसरे भाजपा नेता के पास गए होते तो शायद उनके घर नहीं टूटते, लेकिन सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिलने के अगले दिन ही बुलडोजर चला दिया गया।

CG Politics: भूपेश बघेल के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी की चिंता करे और भाजपा नेताओं को आपस में लड़ाने की कोशिश न करे।

CG Politics: मीडिया से बातचीत में अरुण साव ने अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर बैठक हुई, जिसमें खेलों के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

CG Politics: धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि साहू समाज की बैठक में लोगों को इस विषय पर जागरूक रहने की बात कही गई। वहीं, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों से ज्यादा अपने अंदरूनी विवादों में उलझी हुई है।

CG Politics: ग्रामीण विकास की नई व्यवस्था का समर्थन करते हुए अरुण साव ने कहा कि इससे पंचायतों को अधिक अधिकार मिलेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories