Gwalior Digital Arrest Scam: ग्वालियर की रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से 1.58 करोड़ की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी, नासिक से लोहा कारोबारी गिरफ्तार

Gwalior Digital Arrest Scam: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन महिला के साथ हुए बड़े डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से एक लोहा कारोबारी बिट्ठल फलसे को गिरफ्तार किया है, जिसके बैंक खाते में ठगी की रकम का हिस्सा ट्रांसफर किया गया था।

33 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया पीड़िता को

Gwalior Digital Arrest Scam: पुलिस के अनुसार, ग्वालियर के सरदार पाटनकर साहब के बाड़ा क्षेत्र निवासी 69 वर्षीय मीनाक्षी नाखरे को 10 मई 2026 को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से एक संदिग्ध मोबाइल नंबर चल रहा है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है।जब महिला ने इससे इनकार किया, तो आरोपियों ने उन्हें गिरफ्तारी और दिल्ली बुलाने की धमकी दी। इसके बाद खुद को कभी आईपीएस अधिकारी तो कभी सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें मानसिक रूप से डराया गया और करीब 33 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।

READ MORE: Cyber Awareness Indore Campaign: इंदौर में ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान के तहत साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने किया पैदल मार्च और जनसंवाद

डराकर कराई गई 1.58 करोड़ रुपये की ठगी

Gwalior Digital Arrest Scam: इस दौरान ठगों ने महिला को लगातार दबाव में रखकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.58 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह रकम विभिन्न राज्यों के खातों में भेजी गई थी, जिससे जांच को भटकाया जा सके।

नासिक से कारोबारी गिरफ्तार

Gwalior Digital Arrest Scam: जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला कि ठगी की रकम का एक हिस्सा महाराष्ट्र के नासिक स्थित इकोब्राइट ग्रीन कंक्रीट इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के आईसीआईसीआई बैंक खाते में गया था।इस खाते से जुड़े लोहा कारोबारी बिट्ठल फलसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि उसे इस पैसे के साइबर फ्रॉड से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी, हालांकि पुलिस इस दावे की गहन जांच कर रही है।

चार राज्यों में फैला था म्यूल अकाउंट नेटवर्क

Gwalior Digital Arrest Scam: जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी की पूरी रकम चार अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस अब इन खातों के धारकों और पूरे म्यूल अकाउंट नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

Gwalior Digital Arrest Scam:क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का मामला है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस पीड़िता की ठगी गई राशि की रिकवरी के प्रयास भी कर रही है।

READ MORE: Indore Bus Vandalism: इंदौर में बसों में तोड़फोड़ करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, भंवरकुआ क्षेत्र में निकाला गया जुलूस; दो आरोपी अब भी फरार

साइबर फ्रॉड को लेकर चेतावनी

Gwalior Digital Arrest Scam: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी पुलिस, सीबीआई या सरकारी एजेंसी बनकर कॉल करे और पैसे की मांग करे तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसे मामलों में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories