Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : शराब दुकान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.5...

Raipur Crime : शराब दुकान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.5 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर पुलिस ने शासकीय शराब दुकानों में सुपरवाइजर और सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम योगेश साहू और दिलीप यादव हैं।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले शिवधन सागर ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में उनके मोबाइल पर शासकीय शराब दुकानों में भर्ती का संदेश आया। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर योगेश साहू ने उन्हें रायपुर बुलाया और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

Raipur Crime : आरोपी ने प्रार्थी और उसके परिचितों से प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये मांगे। भरोसा होने पर उन्होंने फोन-पे और नकद के जरिए कुल 3 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कोरबा की शासकीय विदेशी मदिरा दुकान के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए, जो जांच में नकली निकले।

Raipur Crime : बाद में योगेश साहू ने अपने साथी दिलीप यादव से मिलवाया। दिलीप ने खुद को एक निजी कंपनी का ऑपरेशन हेड बताते हुए जांजगीर-चांपा में नौकरी लगाने का दावा किया और 1.50 लाख रुपये और ले लिए। लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

Raipur Crime : शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. योगेश साहू पिता घनाराम साहू उम्र 27 साल निवासी फूलवारी थाना सुहेला जिला बलौदा बाजार। हाल पता – शिवानंद नगर सेक्टर 03 थाना खमतराई रायपुर।

02. दिलीप यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 32 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here