Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Umaria News: उमरिया में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बवाल, पूर्व मंत्री...

Umaria News: उमरिया में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बवाल, पूर्व मंत्री और तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक, VIDEO वायरल

Umaria News: उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित कांग्रेस की ‘किसान न्याय यात्रा’ उस समय विवादों में घिर गई, जब प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और तहसीलदार पंकज तिवारी के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी एक-दूसरे को तीखे शब्दों में जवाब देते दिखाई दे रहे हैं।

Umaria News: जानकारी के अनुसार, कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मानपुर में किसान न्याय यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपना था। लेकिन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसडीएम हरनीत कौर ज्ञापन लेने मौके पर नहीं पहुंचीं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए।

एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Umaria News: एसडीएम के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि जब तक उमरिया कलेक्टर स्वयं मौके पर आकर ज्ञापन स्वीकार नहीं करेंगी, तब तक धरना जारी रहेगा।धरने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

Indore Crime News: इंदौर पुलिस का महाअभियान नशे के सौदागरों और बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार, चरस-गांजा, नशीला थिनर और हथियार बरामद

तहसीलदार से हुई तीखी बहस

Umaria News:  स्थिति को शांत कराने और प्रदर्शन समाप्त कराने के उद्देश्य से तहसीलदार पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उनकी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल से बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी।वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल तहसीलदार से कहते हैं, “आंख मत दिखाइए।” इस पर तहसीलदार भी तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं, “आप भी तमीज से बात कीजिए।”दोनों के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

धमकाने के आरोप-प्रत्यारोप

Umaria News: बहस के दौरान तहसीलदार पंकज तिवारी ने कहा कि उन्हें धमकाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी ही उन्हें धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस का दौर चलता रहा, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Umaria News: पूर्व मंत्री और तहसीलदार के बीच हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पूरे घटनाक्रम पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Indore Crime: इंदौर में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, 450 CCTV कैमरों की मदद से दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 5 मोबाइल और बाइक जब्त

किसानों की समस्याओं को लेकर था प्रदर्शन

Umaria News: बताया जा रहा है कि कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा किसानों की विभिन्न मांगों और स्थानीय समस्याओं को लेकर आयोजित की गई थी। प्रदर्शनकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे। लेकिन ज्ञापन लेने अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से विवाद की स्थिति बन गई।फिलहाल यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here