Nakti Village Protest: रायपुर: रायपुर के माना इलाके के नकटी गांव में शुक्रवार, 26 जून को कब्जा हटाने की कार्रवाई को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन की टीम जब कार्रवाई की तैयारी के लिए पहुंची, तो वार्ड 16 और 17 के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Nakti Village Protest: ग्रामीणों का कहना है कि 25 जून की तारीख वाला नोटिस उन्हें 26 जून को दिया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें अपनी बात रखने या दूसरी व्यवस्था करने का पर्याप्त समय नहीं दिया।
Nakti Village Protest: विरोध बढ़ने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई रोकने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने भी आ गए।
Nakti Village Protest: ग्रामीणों का कहना है कि वे कई सालों से यहां रह रहे हैं। बिना पर्याप्त समय दिए और पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था किए उन्हें हटाना सही नहीं है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कब्जा हटाने की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जा रही है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।







