Chhindwara Village Problem: सिस्टम पर सवाल गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाकर नदी पार कराया, समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, गांव में ही हुई डिलीवरी

Chhindwara Village Problem: छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम हथोड़ा के लोहरी मोहल्ला से ग्रामीण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण एक गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाकर नदी पार कराना पड़ा, क्योंकि गांव तक एंबुलेंस और वाहन नहीं पहुंच सके।

नदी पार कर पहुंचती है जिंदगी की जरूरतें

Chhindwara Village Problem: ग्रामीणों के अनुसार, इस मोहल्ले में लगभग 20 परिवार निवास करते हैं, लेकिन यहां पहुंचने के लिए एक नदी पार करनी पड़ती है। लंबे समय से ग्रामीण नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थिति यह है कि बारिश या नदी में पानी बढ़ने पर गांव पूरी तरह अलग-थलग पड़ जाता है और लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।

READ MORE: PC Sharma Statement: भोपाल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का सरकार पर हमला, निर्मला सप्रे मामले से लेकर कानून व्यवस्था, स्मार्ट मीटर और कांग्रेस संगठन तक कई मुद्दों पर उठाए सवाल

एंबुलेंस नहीं पहुंची, घर पर हुई डिलीवरी

Chhindwara Village Problem: ग्रामीणों ने बताया कि एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में महिला की डिलीवरी घर पर ही कराई गई। इसके बाद जब स्थिति गंभीर हुई तो जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले जाने के लिए भी ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

खटिया पर लिटाकर नदी पार कराया गया महिला को

हालात इतने खराब थे कि ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाकर नदी पार कराई। इसके बाद किसी तरह उसे मोटरसाइकिल के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। इस पूरी घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप—न अधिकारी आते हैं, न जनप्रतिनिधि

Chhindwara Village Problem: ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल और सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि गांव में न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी आता है और न ही जनप्रतिनिधि हालात का जायजा लेने पहुंचते हैं।

स्कूली बच्चों की जान भी खतरे में

गांव के बच्चों को भी रोजाना नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बरसात में बढ़ता खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Chhindwara Village Problem: ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया है। अब गांव में प्रशासन के प्रति नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

READ MORE: Khargone Bulker Accident: तेज रफ्तार बल्कर का कहर बाउंड्रीवाल तोड़ कॉलोनी में घुसा, कार-बाइक समेत कई वाहन चकनाचूर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

स्थानीय प्रशासन पर सवाल

Chhindwara Village Problem: यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क संपर्क और आपातकालीन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पुल और सड़क निर्माण किया जाए ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories