Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh Mahasamund murder case: महासमुंद हत्याकांड का खुलासा: बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया,...

Mahasamund murder case: महासमुंद हत्याकांड का खुलासा: बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर प्रेमी ने पत्थर से की हत्या, रेत में दफनाया शव

0
226
Mahasamund murder case
Mahasamund murder case

Mahasamund murder case: महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम झारा में 18 वर्षीय युवती भारती टंडन की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या उसके नाबालिग प्रेमी ने की थी। आरोपी ने जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट देने के बहाने युवती को मिलने बुलाया और पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले किनारे रेत में दफनाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

Mahasamund murder case: पुलिस के अनुसार, भारती टंडन 19 जून को अपना 18वां जन्मदिन मनाने के बाद रात में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद खल्लारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Mahasamund murder case: 22 जून को गांव के कुछ लोग नाले की ओर गए थे। वहां उन्हें तेज बदबू आई और रेत से बाहर निकला मानव शरीर का हिस्सा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव के पास युवती का पर्स, चप्पल और बालों का गुच्छा मिला। शव की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से जोरदार वार किया गया था। सिर पर गहरा घाव और खोपड़ी की हड्डी टूटने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भारती की एक नाबालिग युवक से दोस्ती थी। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया और गिफ्ट देने की बात कही। उसने युवती से आंख बंद करने को कहा। जैसे ही युवती ने आंखें बंद कीं, आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Mahasamund murder case: हत्या के बाद आरोपी ने शव को नाले के किनारे रेत में दबा दिया और युवती का सामान आसपास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं।

Mahasamund murder case: फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here