Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Rewa Property Dispute: संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, शिकायत...

Rewa Property Dispute: संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद घर के बाहर हवाई फायरिंग का दावा

Rewa Property Dispute: रीवा। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के वीरखाम गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला ने अपने देवर और उसके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की गई है।

Rewa Property Dispute: पीड़िता सोनू मिश्रा के अनुसार, उनके पति मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। कोविड काल के दौरान नौकरी प्रभावित होने के बाद परिवार अपने पैतृक गांव वीरखाम लौट आया था। महिला का आरोप है कि गांव पहुंचने के बाद से ही उनके देवर और उनके बेटे पुश्तैनी संपत्ति में उनके हिस्से पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

READ MORE: Raisen Road Accident: नए ट्रैक्टर से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोग घायल; वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

भवन निर्माण शुरू होते ही बढ़ा विवाद

Rewa Property Dispute: महिला का कहना है कि जब उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण कार्य शुरू कराया तो इसका विरोध किया गया। आरोप है कि इस दौरान कई बार उनके साथ मारपीट की गई और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

Rewa Property Dispute: पीड़िता ने बताया कि घटनाओं की शिकायत स्थानीय थाने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की गई थी। इसके बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आया।

शिकायत के बाद हवाई फायरिंग का आरोप

Rewa Property Dispute: महिला ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर हवाई फायरिंग की, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पुलिस का पक्ष आना बाकी

Rewa Property Dispute: फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की जानकारी मिल रही है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

READ MORE: MP News: सागर में बिना एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के नर्स ने दिया हाई-रिस्क इंजेक्शन, मरीज की मौत से BMC पर उठे सवाल

Rewa Property Dispute: पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here