HomeMadhya PradeshRaisen Road Accident: नए ट्रैक्टर से टकराई कार, एक ही परिवार के...

Raisen Road Accident: नए ट्रैक्टर से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोग घायल; वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Date:

Related stories

Raisen Road Accident: राजू बैरागी \रायसेन। शहर के गोपालपुर बायपास चौराहे पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवक और एक बच्चा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बिजली के खंभे ले जा रहा एक नया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कार की चपेट में आ गया।

Raisen Road Accident: जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 स्थित भोपाल-विदिशा-रायसेन मार्ग पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर बिजली के खंभों का परिवहन कर रहा था। इसी दौरान कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

READ MORE: MP News: भोपाल मेट्रो 2 दिन रहेगी बंद! जानें क्या है पूरा माजरा

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

Raisen Road Accident: हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद जिला एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

नए ट्रैक्टर पर नहीं था पंजीयन नंबर

Raisen Road Accident: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रैक्टर नया था और उस पर अभी तक पंजीयन नंबर अंकित नहीं किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से जुड़ी जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया।

READ MORE: MP Teacher Transfer: शिक्षकों को बड़ी राहत! अब ट्रांसफर के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जगह दे सकेंगे दूसरे वैकल्पिक दस्तावेज

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

Raisen Road Accident: हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here