Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Rain Alert : बादल बरसने को बेकाबू, कई जिलों में भारी...

Chhattisgarh Rain Alert : बादल बरसने को बेकाबू, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

Chhattisgarh Rain Alert : बादल बरसने को बेकाबू, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट...
Chhattisgarh Rain Alert : बादल बरसने को बेकाबू, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट...

 Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। सरगुजा संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे नदियाँ, नाले और नहरें उफान पर आ गई हैं। जशपुर और बलरामपुर में भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई जिलों में रातभर रुक-रुककर वर्षा होती रही। मौसम विभाग ने सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटे में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

 Chhattisgarh Rain Alert : वहीं राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी और बिलासपुर में मानसून ने दस्तक तो दी है, लेकिन अभी सिर्फ उमस और बादलों की मौजूदगी से लोग परेशान हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता है। आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here