Raipur Crime: रायपुर गोलबाजार में मासूम बच्ची की सोने की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई महिला

0
87
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में चेन चोरी का मामला सामने आया है। खरीदारी के लिए बाजार पहुंची एक महिला पत्रकार की छोटी बेटी के गले से अज्ञात महिला ने सोने की चेन पार कर दी। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार, घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपने पति और मासूम बेटी के साथ खरीदारी करने आई थीं। भीड़भाड़ के बीच बच्ची अपनी मां की गोद में थी। इसी दौरान एक महिला उनके करीब आई और मौके का फायदा उठाकर बच्ची के गले से सोने की चेन निकाल ली। वारदात के बाद आरोपी महिला भीड़ में गायब हो गई।

Raipur Crime: परिजनों के मुताबिक, चोरी हुई चेन करीब एक तोला वजनी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है। कुछ समय बाद चेन गायब होने का पता चलने पर आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Raipur Crime: सूचना मिलने पर गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध महिला चेन निकालते हुए दिखाई दी है। पुलिस उसकी पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

Raipur Crime: पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है और दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here