CG Sand Mining Action: रेत विवाद के बाद प्रशासन सख्त, केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने रात में की औचक जांच

0
68

CG Sand Mining Action: रायपुर। कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद और भाजपा नेता की हत्या के मामले के बाद राज्य सरकार अवैध रेत खनन और भंडारण पर सख्ती बरतती नजर आ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बीती रात विभिन्न नदी क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया और संदिग्ध रेत भंडारण स्थलों की जांच की।

CG Sand Mining Action: खनिज विभाग के संचालक आईएएस रजत बंसल के निर्देश पर सक्रिय हुई संयुक्त उड़नदस्ता टीम ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के तहसील केल्हारी अंतर्गत दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा और हसदेव नदी क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

READ MORE: Keskal BJP Councillors Resignation: केशकाल में भाजपा के 6 पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा से सियासी हलचल, संगठन में बढ़ी बेचैनी

ड्रोन सर्वे से की गई रेत भंडारण की जांच

CG Sand Mining Action: निरीक्षण के दौरान स्वीकृत दो अस्थायी रेत भंडारण स्थलों की सघन जांच की गई। टीम ने हाईटेक ड्रोन सर्वे तकनीक का उपयोग कर मौके पर मौजूद रेत की मात्रा का आकलन किया। जांच के दौरान कुछ मामलों में अनियमितताओं की आशंका के आधार पर संबंधित भंडारणकर्ताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

अवैध खनन पर नजर रखने के लिए हाईटेक निगरानी

CG Sand Mining Action: विभागीय अधिकारियों के अनुसार, केवल एमसीबी जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच से दूर और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ड्रोन सर्वे के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य अवैध रेत उत्खनन और भंडारण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

जिला स्तरीय टीम भी रही मौजूद

CG Sand Mining Action: कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Bilaspur News: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, जब पत्नी को बचाने दौड़ा पति, जानिए फिर क्या हुआ

CG Sand Mining Action: रेत उत्खनन को लेकर बढ़ते विवादों और हालिया घटनाक्रमों के बीच प्रशासन की यह कार्रवाई खनन गतिविधियों पर नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here