India ODI Team 2026: नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है।
India ODI Team 2026: इस टीम चयन की सबसे बड़ी खबर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी है। बुमराह करीब ढाई साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी टीम में जगह मिली है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
India ODI Team 2026: पूर्व कप्तान विराट कोहली की भी टीम में वापसी हुई है। हालांकि उनका चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर किया गया है। कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पिछली सीरीज नहीं खेल पाए थे।
India ODI Team 2026: वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। यशस्वी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया था और अपने पिछले तीन वनडे मैचों में दो शतक जड़े थे।
अफगानिस्तान सीरीज में डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और प्रिंस यादव भी टीम में जगह नहीं बना सके। हालांकि युवा गेंदबाज गुरनूर बरार को एक बार फिर मौका मिला है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में सात विकेट लेकर प्रभावित किया था।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। वहीं हार्दिक पंड्या पहले से ही चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
India ODI Team 2026: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
India ODI Team 2026: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स









