MP Crime News : पत्नी-पति के झगड़े में सालों की दबंगई, जीजा को बंधक बनाकर बेल्ट से की पिटाई, थाने में भी हंगामा

डबरा। MP Crime News : महावीर कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया जब पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर पति को बंधक बनवाया और बेरहमी से पीटा गया। जानकारी के मुताबिक, लायक राम बघेल और उसकी पत्नी अनीता पाल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। सोमवार को अनीता ने अपने भाइयों को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दतिया निवासी उसके भाई आए और लायक राम को गाड़ी में डालकर ले गए।

लायक राम ने बताया कि उसे बेल्ट से पीटा गया और बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह छुटकर वो थाने पहुंचा, जहां पत्नी अनीता भी अपने भाइयों संग पहुंच गई और जमकर हंगामा हुआ।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि लायक राम ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध और अपनी जान को खतरा होने की बात कही है, वहीं अनीता ने पति पर भी दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया।

इस बीच एक बड़ा दावा यह भी सामने आया है कि अनीता के भाई, जिन पर मारपीट का आरोप है, वे कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के समर्थक हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे विवाद की तह में जाकर सच जानने की कोशिश कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories