Sunday, June 21, 2026
39 C
Raipur

NEET UG Re-Exam 2026: 22 लाख से ज्यादा छात्रों की आज अग्निपरीक्षा, 564 शहरों में 5400 से ज्यादा केंद्र, सुरक्षा के लिए तैनात 2 लाख जवान

NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी री एग्जाम 2026 आज देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। देश के 564 शहरों में 5400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 22.79 लाख से ज्यादा छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल होंगे। भारत के अलावा विदेश के कई शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।पेपर लीक विवाद के बाद होने वाली इस परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए इस बार अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

नीट यूजी री एग्जाम 2026 की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों की मदद ली गई है। वायुसेना ने 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों तक प्रश्नपत्र सुरक्षित पहुंचाए।NTA के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

परीक्षा समय में हुआ बदलाव, छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय
नीट यूजी री एग्जाम 2026 में छात्रों को इस बार पहले की तुलना में 15 मिनट ज्यादा समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी।दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय की सुविधा दी गई है और वे निर्धारित अतिरिक्त समय तक अपनी परीक्षा पूरी कर सकेंगे।
Read More: International Yoga Day 2026: अंबिकापुर में CM विष्णु देव साय ने किया योग, हजारों लोगों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

राज्यों में छात्रों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
नीट यूजी री एग्जाम 2026 के लिए अलग-अलग राज्यों में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।दिल्ली में छात्रों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा और केंद्रों के बाहर पानी, ORS और आराम के लिए कूलिंग जोन बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। तेलंगाना में सरकारी बसों में मुफ्त सफर की अनुमति दी गई है, जबकि कई राज्यों में CCTV, जैमर और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी रखी गई है।

घर से निकलने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
नीट यूजी री एग्जाम 2026 देने जा रहे छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। छात्र पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं।डायबिटीज से पीड़ित अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और कुछ फलों को ले जाने की अनुमति दी गई है। धार्मिक पोशाक, पूरे बाजू के कपड़े या विशेष वस्त्र पहनने वाले छात्रों को सुरक्षा जांच के कारण जल्दी पहुंचना होगा।

नया प्रश्नपत्र सिस्टम, एक्सपर्ट को भी नहीं थी पूरी जानकारी
नीट यूजी री एग्जाम 2026 को सुरक्षित बनाने के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। प्रश्न तैयार करने वाले विशेषज्ञों को यह नहीं बताया गया कि उनके बनाए सवाल किस परीक्षा के लिए उपयोग किए जाएंगे।सभी प्रश्नों को एक डिजिटल प्रश्न बैंक में रखा गया और तकनीक की सहायता से अंतिम प्रश्नपत्र तैयार किया गया।

पेपर लीक के बाद बढ़ा विवाद और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी
नीट यूजी री एग्जाम 2026 इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द करना पड़ा था। मामले की जांच CBI कर रही है और कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान NTA की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद एजेंसी ने कई नए सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।

NTA की अपील- अफवाहों से दूर रहें छात्र
नीट यूजी री एग्जाम 2026 से पहले NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें।एजेंसी का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

PWD Officer Death: इंदौर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा बैतूल के PWD एसडीओ दरियाव सिंह परमार की मौत

PWD Officer Death: अनिल उपाध्याय देवास। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग-47...

Related Articles

Popular Categories