Surajpur Accident News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर इलाके में एक खड़े ट्रक से बाइक टकराने के बाद तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
Surajpur Accident News: जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। अंधेरे और लापरवाही के चलते सड़क पर खड़े इस ट्रक से एक ही बाइक पर सवार चार युवक सीधे टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Surajpur Accident News: हादसे के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
Surajpur Accident News: सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।









