Thursday, June 18, 2026
36.8 C
Raipur

Yudhvir Singh Injury: राइट रोटेटर कफ की चोट के कारण बाहर हुए युद्धवीर, बेंगलुरु COE में करेंगे रिहैब

Yudhvir Singh Injury: नई दिल्ली: श्रीलंका की धरती पर इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज (Tri-Series 2026) के बीच भारतीय कैंप से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह आईपीएल में अपनी रफ्तार का जलवा बिखेरने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इंडिया ए टीम में शामिल किया है।

रोटेटर कफ की चोट से जूझ रहे हैं युद्धवीर सिंह

बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह ने 13 जून को मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय अपने दाहिने कंधे में तेज तकलीफ की शिकायत की थी। इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एक विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने के बाद युद्धवीर को ‘राइट रोटेटर कफ’ की चोट से पूरी तरह उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजरने की सलाह दी है।

आईपीएल 2026 और घरेलू सत्र में अशोक शर्मा का शानदार प्रदर्शन

युद्धवीर की जगह टीम में शामिल किए गए अशोक शर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए अपनी कटर और तेज गेंदबाजी से दिग्गजों को खासा प्रभावित किया था। अशोक ने सीजन के 6 मैचों में 6 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। इससे पहले उन्होंने घरेलू सत्र 2025/26 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कहर बरपाया था, जहां उन्होंने 10 मैचों में सबसे ज्यादा 22 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में टॉप पर जगह बनाई थी।

राजस्थान से गुजरात शिफ्ट हुए अशोक शर्मा

अशोक शर्मा के करियर में यह बड़ा मुकाम उनके डोमेस्टिक सीजन के ट्रांसफर के ठीक बाद आया है। आगामी घरेलू सीजन के लिए अशोक ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को छोड़कर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का रुख किया है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है और उन्हें एनओसी (NOC) भी मिल गई है। भारत के स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में राजस्थान से गुजरात ट्रांसफर होने वाले वह दूसरे बड़े खिलाड़ी हैं।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए की अपडेटेड स्क्वॉड:

अशोक शर्मा की एंट्री के बाद श्रीलंका में खेल रही टीम इंडिया इस प्रकार है:

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय और अशोक शर्मा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories