Thursday, June 18, 2026
39.5 C
Raipur

MP Political Crisis: राज्यसभा चुनाव निरस्त होने पर रतलाम में उग्र प्रदर्शन: NSUI ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, भाजपा दफ्तर के घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प

MP Political Crisis: रतलाम: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव निरस्त होने के फैसले के बाद सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को रतलाम शहर में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डालूमोदी बाजार चौराहे पर एकत्रित होकर चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आयोग का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और मुस्तैद पुलिस बल के बीच तीखी बहस और हल्की झड़प (धक्का-मुक्की) भी देखने को मिली। इस भारी हंगामे के चलते व्यस्त चौराहे पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिसे बहाल कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फायर ब्रिगेड ने पानी डाला, भीग गए पुलिस और नेता

तय रणनीति के तहत एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निलेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस और छात्र संगठन के कार्यकर्ता डालूमोदी बाजार चौराहे पर जमा हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए जैसे ही पुतले को आग के हवाले किया, वहां पहले से मुस्तैद नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए पानी का जोरदार छिड़काव कर दिया। पानी की बौछारों के कारण पुतला तो पूरी तरह जलने से बच गया, लेकिन इस प्रक्रिया में वहां मौजूद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी पूरी तरह भीग गए।

बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास, भाजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश

पुतले के पूरी तरह न जल पाने से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। उग्र प्रदर्शनकारी डालूमोदी बाजार चौराहे से आगे बढ़ते हुए पास ही स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय की तरफ कूच करने लगे और दफ्तर के भीतर घुसने का प्रयास किया। माहौल को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन भारी पुलिस बल के साथ मोर्चे पर तैनात हो गए।

पुलिस ने तुरंत भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर मजबूत बैरिकेड्स लगा दिए। इस दौरान उग्र हो रहे कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को लांघने और तोड़ने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और तीखी झड़प होती रही।

भाजपा दफ्तर पर जुटे पदाधिकारी, अलर्ट पर पुलिस

जैसे ही एनएसयूआई द्वारा भाजपा जिला कार्यालय के घेराव और भीतर घुसने के प्रयास की खबर शहर में फैली, वैसे ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी स्थिति को संभालने के लिए तुरंत जिला कार्यालय पहुंच गए। हालांकि, पुलिस की सख्त मुस्तैदी और घेराबंदी के कारण प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को पार करने में पूरी तरह नाकाम रहे।

लगभग आधे घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और हंगामे के कारण चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसे प्रदर्शन खत्म होने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सुचारू कराया। इस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नितेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री आयुष सिंह राठौड़, सोहेल काजी सहित कांग्रेस व एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories