Sunday, June 14, 2026
40 C
Raipur

Shyam Taylor Barwani Visit: बड़वानी दौरे पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का युवाओं को संदेश, जिलाध्यक्ष नियुक्ति को लेकर जल्द निर्णय के संकेत

Shyam Taylor Barwani Visit: बड़वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शनिवार को बड़वानी जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। उनके आगमन पर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया।

Shyam Taylor Barwani Visit: दौरे के दौरान श्याम टेलर ने युवाओं से कहा कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने और उन्हें समाज के लिए सकारात्मक कार्यों से जोड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

READ MORE: Mandsaur Bank Scam: मंदसौर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में करोड़ों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक समेत उप प्रबंधक पर FIR दर्ज

Shyam Taylor Barwani Visit: इस दौरान उन्होंने शहर में इलेक्ट्रिक ऑटो की सवारी कर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर समय-समय पर दिए गए संदेशों को हर नागरिक तक पहुंचाना आवश्यक है।

Shyam Taylor Barwani Visit: मीडिया से चर्चा करते हुए श्याम टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इस अवधि में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और समाज के हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष चयन को लेकर दिया अहम बयान

Shyam Taylor Barwani Visit: बड़वानी भाजयुमो जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम टेलर ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियां एक तय प्रक्रिया के तहत होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद जिलों में भी संगठनात्मक विस्तार और नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Shyam Taylor Barwani Visit: उन्होंने कहा कि बड़वानी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। पार्टी योग्य, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व देने की परंपरा पर कार्य करती है।

Shyam Taylor Barwani Visit: श्याम टेलर ने यह भी कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए युवा मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

READ MORE: Gwalior Municipal Fraud Case FIR: ग्वालियर नगर निगम एनिमल केयर फाउंडेशन मामला फर्जी शपथ पत्र और दस्तावेजों के आधार पर ₹6 लाख भुगतान का बड़ा खुलासा, पशु चिकित्सक डॉ. रविरमन शर्मा पर FIR दर्ज

Shyam Taylor Barwani Visit: इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक; बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए रेनफॉल का यलो अलर्ट

CG Weather Update: रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में...

Related Articles

Popular Categories