Friday, June 19, 2026
37.6 C
Raipur

Betul Ringdhana Fire Incident: बैतूल के रिंगढाना में भीषण आग का कहर 15 परिवारों के आशियाने जलकर खाक, राहत कार्यों की कमान संभालने मौके पर पहुंचे कलेक्टर

Betul Ringdhana Fire Incident: शशांक सोनकपुरिया\बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम रिंगढाना में बीती रात लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते 15 परिवारों के मकान और उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी जलकर राख हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गया है।

Betul Ringdhana Fire Incident: आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और एसडीईआरएफ (SDRF) की टीमों को भी मौके पर भेजा गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कई परिवारों के घर पूरी तरह जल चुके थे।

READ MORE: Indore Congress Protest: इंदौर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

Betul Ringdhana Fire Incident: घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे स्वयं ग्राम रिंगढाना पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Betul Ringdhana Fire Incident: कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत व्यवस्था

Betul Ringdhana Fire Incident: प्रशासन द्वारा आग पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल भोजन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा उनके लिए राशन सामग्री, कपड़े, बर्तन, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Betul Ringdhana Fire Incident: प्रभावित लोगों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक अमला लगातार गांव में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मेडिकल टीम भी पहुंची गांव

Betul Ringdhana Fire Incident: घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी गांव भेजा गया। मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

READ MORE: Barwani Stray Dog Attack: बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोचकर मार डाला, नगर पालिका की व्यवस्था पर उठे सवाल

क्षति का सर्वे शुरू, मिलेगी आर्थिक सहायता

Betul Ringdhana Fire Incident: कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने आगजनी से हुई क्षति का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रभावित परिवार के नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि शासन के प्रावधानों के अनुसार उन्हें शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Betul Ringdhana Fire Incident: प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पीड़ित परिवारों को पुनर्वास और राहत से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

रामु टेकाम ने पीड़ितों से की मुलाकात

Betul Ringdhana Fire Incident: घटना की जानकारी मिलने के बाद आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामु टेकाम भी ग्राम रिंगढाना पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से सभी पीड़ितों को पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Betul Ringdhana Fire Incident: रामु टेकाम ने कहा कि यह संकट की घड़ी है और सभी को मिलकर प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि वे जल्द ही सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

एक रात में उजड़ गए कई सपने

Betul Ringdhana Fire Incident: आगजनी की इस घटना ने 15 परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिन घरों में कभी खुशियां बसती थीं, वहां अब राख और मलबा बचा है। कई परिवारों ने अपने जरूरी दस्तावेज, अनाज, कपड़े और गृहस्थी का पूरा सामान खो दिया है।

Betul Ringdhana Fire Incident: हालांकि प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों के सामने अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती खड़ी है। ऐसे में सरकारी सहायता और सामाजिक सहयोग उनके लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories