Friday, June 19, 2026
37.6 C
Raipur

Gariaband Illegal Mining Action: गरियाबंद में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, देर रात चली कार्रवाई में मशीन और हाइवा जब्त

Gariaband Illegal Mining Action: गरियाबंद। जिले में लगातार बढ़ रही अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश और मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन में संलिप्त मशीनों और वाहनों को जब्त किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Gariaband Illegal Mining Action: जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध रेत उत्खनन और खनिज परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त रणनीति बनाकर 11 जून की देर रात से अभियान शुरू किया, जो 12 जून की सुबह करीब 9:30 बजे तक लगातार जारी रहा।

READ MORE: CG News: बैलाडीला में करोड़ों के लौह अयस्क का खेल उजागर, 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, रुका प्रमोशन-इंक्रीमेंट

चौबेबांधा-सिंधोरी बॉर्डर पर हुई बड़ी कार्रवाई

Gariaband Illegal Mining Action: संयुक्त टीम ने चौबेबांधा-सिंधोरी सीमा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध खनन में उपयोग की जा रही एक चेन माउंटेन मशीन को जब्त किया। इसके अलावा खनिज परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक हाइवा वाहन को भी पकड़ा गया।

Gariaband Illegal Mining Action: जब्त किए गए हाइवा वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पांडुका थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। वहीं एक अन्य जब्त वाहन को राजिम थाना में सुरक्षित रखा गया है।

शिकायतों के बाद प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख

Gariaband Illegal Mining Action: प्रशासन को पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन और रेत परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर अधिकारियों ने संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई और योजनाबद्ध तरीके से संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

Gariaband Illegal Mining Action: देर रात चली इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और मौके पर मौजूद मशीनों एवं वाहनों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई।

खनिज संपदा की लूट बर्दाश्त नहीं होगी

Gariaband Illegal Mining Action: प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले की प्राकृतिक और खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।

Gariaband Illegal Mining Action: कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE: Chhattisgarh में फिर गूंजेगी स्कूल की घंटी, 16 जून से खुलेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शिक्षकों की 100% उपस्थिति जरूरी

अधिकारियों ने दी चेतावनी

Gariaband Illegal Mining Action: माइनिंग सहायक अधिकारी अर्चना ठाकुर और माइनिंग इंस्पेक्टर कोमल ध्रुव ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम नियमित रूप से जांच कर रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Gariaband Illegal Mining Action: उन्होंने कहा कि “खनिज संपदा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। इसके अवैध दोहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Gariaband Illegal Mining Action: प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं, इस सख्ती के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories