Gwalior Hit and Run Accident: ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मासूम भाइयों की मौत

Anuj Nirala

Gwalior Hit and Run Accident: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है। बिजौली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी पर सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Gwalior Hit and Run Accident: जानकारी के अनुसार, गणेशपुरा निवासी परिवार होटल में भोजन करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। स्कूटी पर कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही वे हाईवे से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही यूपी नंबर की तेज रफ्तार सफेद कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े।

READ MORE: MP Development Vision 2047: नीति आयोग की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने रखा विकसित मध्य प्रदेश का विजन, कहा- ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य में प्रदेश निभाएगा अग्रणी भूमिका

Gwalior Hit and Run Accident: हादसे में रवि राजे, नरेंद्र सिंह और अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद 5 वर्षीय निशांत राजे और 6 वर्षीय गर्वित राजे को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Gwalior Hit and Run Accident: बताया जा रहा है कि यह हादसा 6 जून की रात बिजौली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा के पास हुआ था। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर रुके बिना कार लेकर फरार हो गया। घटना के CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आती है और स्कूटी को टक्कर मारने के बाद बिना मदद किए घटनास्थल से भाग निकलती है।

Gwalior Hit and Run Accident: हादसे के बाद मृत बच्चों के परिवार में मातम का माहौल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मासूम बच्चों की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

Gwalior Hit and Run Accident: बिजौली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा, टोल प्लाजा और हाईवे पर लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि कार की लोकेशन और चालक की पहचान की जा सके।

Gwalior Hit and Run Accident: वहीं, प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE: MP News: भोपाल पटाखा मार्केट में भीषण आग! धमाकों से दहला इलाका, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा

Gwalior Hit and Run Accident: यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक चालक की लापरवाही ने दो मासूम जिंदगियां छीन लीं और कई परिवारों को गहरे दुख में धकेल दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *