Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh MP Rise 2025 Conclave : एमपी राइज-2025′ कॉन्क्लेव, निवेश और स्वरोजगार को...

MP Rise 2025 Conclave : एमपी राइज-2025′ कॉन्क्लेव, निवेश और स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम…

MP Rise 2025 Conclave : एमपी राइज-2025' कॉन्क्लेव, निवेश और स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम...
MP Rise 2025 Conclave : एमपी राइज-2025' कॉन्क्लेव, निवेश और स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम...

रतलाम। MP Rise 2025 Conclave : अंतरराष्ट्रीय MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में एक नई पहल की जा रही है। 27 जून को रतलाम में ‘एमपी राइज-2025 कॉन्क्लेव’ का आयोजन होगा, जिसमें राज्य में निवेश, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए रास्ते खोले जाएंगे। यह आयोजन प्रदेश के उद्योग, ग्रामीण आजीविका और तकनीकी कौशल विकास को एक मंच पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

MP Rise 2025 Conclave : कॉन्क्लेव के दौरान औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन, औद्योगिक पार्कों और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही चयनित युवाओं को जॉब-ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि महिला उद्यमियों और ग्राम आधारित स्वरोजगार समूहों को पूंजी सहायता वितरित की जाएगी। साथ ही, स्थानीय उत्पादों की एक भव्य प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रसिद्ध और विशिष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

MP Rise 2025 Conclave

कॉन्क्लेव में नवीनतम तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि युवा और नए उद्यमी बेहतर अवसरों से जुड़ सकें।

रतलाम के बाद यही आयोजन छिंदवाड़ा, मुरैना और सतना में भी आयोजित किया जाएगा। यह श्रृंखला प्रदेश के आर्थिक विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

इस आयोजन से यह उम्मीद की जा रही है कि एमपी में लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस अवसर प्राप्त होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here