Singrauli Coal Accident: कोल परिवहन वाहन ने ली युवक की जान, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन सिंगरौली में दर्दनाक हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Anuj Nirala

Singrauli Coal Accident: सिंगरौली। मध्य प्रदेश के ऊर्जा नगरी सिंगरौली में एक बार फिर तेज रफ्तार कोल परिवहन वाहन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच ताजा घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। कोयला परिवहन में लगे एक भारी वाहन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Singrauli Coal Accident: जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र शाह (36 वर्ष) पिता छोटे लाल शाह, निवासी सितुल खुर्द अपने कुछ साथियों के साथ घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कोल परिवहन वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE: MP Global Pharma Hub: MP बनेगा ग्लोबल फार्मा हब पीथमपुर में 2000 करोड़ का निवेश, हेलियन ग्रुप लगाएगी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Singrauli Coal Accident: घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और क्षेत्र में कोल परिवहन वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।

Singrauli Coal Accident: मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी और प्रदर्शन जारी था।

Singrauli Coal Accident: स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोयला परिवहन में लगे भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही हैं।

Singrauli Coal Accident: फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: MP Crime: ग्वालियर के स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंची पुलिस, कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप

Singrauli Coal Accident:  यह हादसा एक बार फिर सिंगरौली में कोल परिवहन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं और भारी वाहनों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *