Sakti Excise Raid: सक्ती आबकारी विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: उड़नदस्ता प्रभारी विजय तंबोली के नेतृत्व में अवैध शराब नेटवर्क ध्वस्त

VIKASH KHALKHO

Sakti Excise Raid: सक्ती। सक्ती जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग के आला अधिकारियों ने एक बार फिर अपनी प्रशासनिक दक्षता और त्वरित एक्शन का लोहा मनवाया है। सक्ती कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में विभाग ने ग्राम छोटे सीपत में चल रहे एक बड़े अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस पूरी कार्रवाई की कमान संभाल रहे आबकारी उड़नदस्ता सक्ती प्रभारी विजय तंबोली, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान की कार्यप्रणाली की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने बुना चक्रव्यूह

जानकारी के अनुसार, विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम छोटे सीपत निवासी बुदेश्वर प्रसाद सोनी अपने होटल व ढाबे की आड़ में आने वाले ग्राहकों को चोरी-छिपे अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब परोस रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए एक योजनाबद्ध और गुप्त रणनीति तैयार की। टीम ने पहले आरोपी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी और पुख्ता इनपुट मिलते ही सीधे दबिश दी।

रसोई घर से जब्त हुई खेप, आबकारी अमले का सराहनीय प्रदर्शन

अधिकारियों की सूझबूझ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने शराब को बेहद शातिर तरीके से अपने घर की रसोई में सफेद कपड़े के थैलों में छिपा रखा था। लेकिन आबकारी उड़नदस्ते की बारीक तलाशी के आगे उसकी एक न चली। टीम ने मौके से कुल 15.29 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसमें:

  • 40 पाव देसी प्लेन शराब

  • 13 पाव ग्रीन लेबल

  • 7 पाव मेड ऑफ

  • 3 बोतल सिंबा वाइल्ड बियर और 4 थंडर वोल्ट बियर कैन शामिल हैं।

माफियाओं में हड़कंप, जेल भेजा गया आरोपी

अधिकारियों ने त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी बुदेश्वर प्रसाद सोनी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल (न्यायिक अभिरक्षा) दाखिल कर दिया गया है।

इस सफल और बेदाग कार्रवाई को अंजाम देने में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, बसंती चौधरी और कमलेश यादव का भी बेहद सराहनीय योगदान रहा। उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और वितरण पर लगातार पैनी नजर रखी जाएगी और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद से सक्ती के जागरूक नागरिकों ने पूरी आबकारी टीम की पीठ थपथपाई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *