Rewa Harmony Initiative: रीवा में सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल मुस्लिम समाज ने की गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, कबूतर उड़ाकर दिया शांति का संदेश

Anuj Nirala

Rewa Harmony Initiative:रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार को सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक अनोखी और सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली। यहां मुस्लिम समाज के आवाम फाउंडेशन के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार से गौवंश को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।

Rewa Harmony Initiative: इस दौरान लोगों ने हाथों में कबूतर लेकर देश में शांति, अमन और भाईचारे का संदेश दिया। ज्ञापन सौंपने के बाद इन कबूतरों को आसमान में उड़ाकर सद्भाव का प्रतीक प्रस्तुत किया गया।

READ MORE: Aaron Farmer Suicide Case: आरोन में किसान की आत्महत्या से हड़कंप न्याय की आस में थाने-एसडीएम के चक्कर काटता रहा, फिर खा लिया जहर

Rewa Harmony Initiative: आवाम फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि देश की एक बड़ी आबादी की आस्था गाय से जुड़ी हुई है, और वे इस भावना का सम्मान करते हैं। समाज के लोगों ने कहा कि यदि गौवंश को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलता है, तो मुस्लिम समाज भी इसकी सुरक्षा और सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Rewa Harmony Initiative: प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि इस्लाम हमेशा सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करना सिखाता है। इसी भावना के तहत यह पहल की गई है ताकि देश में एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत हो सके।

Rewa Harmony Initiative: ज्ञापन में कई अन्य मांगें भी शामिल थीं, जिनमें शहर में गौ सेवा और गौ सुरक्षा के लिए विशेष टीम का गठन करने तथा उसमें मुस्लिम समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। इसके अलावा गौवंश के मांस निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने जैसी मांगें भी रखी गई हैं।

READ MORE: Mohali Crime: सिरफिरे पूर्व प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती को चाकू से गोदा, 35 सेकंड में किए 30 वार, काटा खुद का गला

Rewa Harmony Initiative: आवाम फाउंडेशन के इस कदम को स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *