Aaron Farmer Suicide Case: आरोन में किसान की आत्महत्या से हड़कंप न्याय की आस में थाने-एसडीएम के चक्कर काटता रहा, फिर खा लिया जहर

Anuj Nirala

Aaron Farmer Suicide Case: गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम बरोद से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां न्याय की आस में दर-दर भटक रहे एक किसान ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

Aaron Farmer Suicide Case: जानकारी के अनुसार, मृतक किसान अशोक यादव (35 वर्ष) ग्राम बरोद का निवासी था और खेती-किसानी का कार्य करता था। उसका अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते मारपीट की घटना भी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में न्याय पाने के लिए किसान लगातार थाने और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

READ MORE: Panna Child Drowning Case: ढाई महीअपर बैने में उजड़ गया एक घर बृजपुर की तलैया में 8 वर्षीय मासूम रोहित की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Aaron Farmer Suicide Case: परिजनों का कहना है कि पीड़ित किसान अशोक यादव पहले आरोन थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई, लेकिन वहां से उसे कोई ठोस मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने एसडीएम कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई, जहां से भी उसे निराशा हाथ लगी।

Aaron Farmer Suicide Case: बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह किसान ने एसडीएम को शिकायती आवेदन सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से वह मानसिक रूप से टूट गया। इसी आक्रोश और निराशा में उसने बुधवार शाम करीब 4 बजे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

Aaron Farmer Suicide Case: घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल आरोन लेकर पहुंचे, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल गुना रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Aaron Farmer Suicide Case: मृतक के भाई संजीव यादव ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उन्होंने पुलिस और प्रशासन दोनों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय पर सुनवाई होती तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।

READ MORE: Bacheli Crime Update: बचेली पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डैम रोड के पास अंग्रेजी शराब बेचता तस्कर गिरफ्तार

Aaron Farmer Suicide Case: बताया जा रहा है कि मृतक किसान अशोक यादव के पड़ोसी इंद्रभान यादव और अन्य लोगों पर मारपीट के गंभीर आरोप भी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aaron Farmer Suicide Case: इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और ग्रामीण न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर आम नागरिक को न्याय पाने के लिए इतना बड़ा कदम क्यों उठाना पड़ता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *