Sehore News: जावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 पेटी अवैध शराब और वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
137
Sehore News
Sehore News

Sehore News: सीहोर | ब्रहम सिंह मेवाड़ा : जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जावर पुलिस ने 22 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को मारुति वैन सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

Sehore News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में जावर थाना पुलिस ने बिजली ऑफिस के पास, मोंगियापुरा रोड, जावर से धर्मेंद्र गांधी नामक आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के पास से मारुति वैन में रखी गई 22 पेटी देशी शराब जब्त की गई।

Sehore News: गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र गांधी पिता राधेश्याम गांधी, निवासी महाराणा प्रताप चौक, सोनकच्छ का रहने वाला है। उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Sehore News: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल सहित जावर पुलिस की पूरी टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here