Friday, September 4, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal RRB Regal Project Bhopal: भोपाल में बिल्डर पर प्रशासन का शिकंजा करोड़ों...

RRB Regal Project Bhopal: भोपाल में बिल्डर पर प्रशासन का शिकंजा करोड़ों की वसूली के बाद पजेशन नहीं देने के आरोप, RRB Regal Project की दुकानें कुर्क

RRB Regal Project Bhopal: भोपाल। राजधानी भोपाल में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने रासलाखेड़ी स्थित RRB Regal Project (शुभ बिजनेस जोन) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को कुर्क कर सील कर दिया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश रेरा (RERA) के आदेश के पालन में की गई है। प्रोजेक्ट संचालक और बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों और खरीदारों से करोड़ों रुपये लेने के बावजूद उन्हें समय पर दुकानों का कब्जा नहीं सौंपा।

RRB Regal Project Bhopal: प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, गोविंदपुरा के आदेश पर की गई। कुर्की के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय अमले की मौजूदगी रही। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

READ MORE: CM Mohan Yadav Delhi Visit: दिल्ली दौरे पर CM मोहन यादव, केंद्रीय मंत्रियों और BJP के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की संभावना

रेरा के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

RRB Regal Project Bhopal: जानकारी के मुताबिक पीड़ित खरीदारों ने लंबे समय तक इंतजार और शिकायतों के बाद रेरा में मामला दर्ज कराया था। सुनवाई के बाद रेरा ने खरीदारों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर की दुकान क्रमांक 3, 4, 5, 16 और 17 के साथ प्रथम तल की दुकान क्रमांक 43, 44 और 45 को कुर्क कर दिया गया।

पूरी रकम ली, लेकिन नहीं मिला कब्जा

RRB Regal Project Bhopal: पीड़ित खरीदारों का आरोप है कि प्रोजेक्ट में दुकान और व्यावसायिक यूनिट खरीदने के लिए उनसे पूरी राशि जमा कराई गई। कई मामलों में रजिस्ट्री भी कर दी गई, लेकिन वर्षों बाद भी दुकानों का कब्जा नहीं दिया गया। खरीदारों का कहना है कि बिल्डर की ओर से लगातार आश्वासन दिए जाते रहे, लेकिन जमीन पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

RRB Regal Project Bhopal: एक महिला खरीदार ने बताया कि उसने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी निवेश कर दुकान खरीदी थी। भुगतान और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उसे आज तक दुकान का पजेशन नहीं मिला। बार-बार संपर्क करने पर केवल तारीखें दी जाती रहीं, जिसके बाद उसे न्याय के लिए रेरा की शरण लेनी पड़ी।

करोड़ों रुपये फंसने का आरोप

RRB Regal Project Bhopal: स्थानीय निवेशकों का दावा है कि प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में लोगों से करोड़ों रुपये जुटाए गए। लेकिन तय समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ और न ही खरीदारों को उनकी संपत्ति सौंपी गई। इससे कई परिवार आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

READ MORE: MP News: भोपाल में कुत्तों के चाटने के बाद बिक रही थी बर्फ! Video वायरल होते ही निगम का एक्शन

प्रशासन का सख्त संदेश

RRB Regal Project Bhopal: राजस्व प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय और रेरा के आदेशों का पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी के तहत यह कुर्की की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी और आवश्यक होने पर अन्य कदम भी उठाए जाएंगे।

RRB Regal Project Bhopal: इस कार्रवाई के बाद प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य निवेशकों और खरीदारों में उम्मीद जगी है कि उनकी शिकायतों पर भी जल्द सुनवाई होगी और उन्हें न्याय मिल सकेगा। रियल एस्टेट क्षेत्र में यह कार्रवाई उन बिल्डरों के लिए भी एक बड़ा संदेश मानी जा रही है, जो खरीदारों से पैसा लेने के बाद समय पर पजेशन देने में विफल रहते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here