CG Crime : पारिवारिक विवाद में भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – जानिए पूरा मामला

0
123
CG Crime
CG Crime

CG Crime : पिथौरा : बसना थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 आदर्श नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही बड़ी बहन की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सलमा जौहरी (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सलीम उर्फ गोलू जौहरी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

CG Crime : मिली जानकारी के अनुसार, सलीम जौहरी अपनी पत्नी के साथ अलग किराए के मकान में रहता था, जबकि उसकी चार बहनें अपनी मां के साथ एक ही घर में निवास करती थीं। आरोपी अक्सर इस बात को लेकर नाराज रहता था कि परिवार उसका ध्यान नहीं रखता। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर आया और गाली-गलौच करने लगा। जब उसकी बहन सलमा ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने आंगन में रखे लकड़ी के टुकड़े से सिर पर वार कर दिया।

CG Crime : गंभीर रूप से घायल सलमा को तत्काल बसना के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की छोटी बहन सबनम जौहरी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

CG Crime : बसना थाना प्रभारी नरेंद्र राठौर ने बताया कि आरोपी सलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here