Tuesday, June 2, 2026
38.1 C
Raipur

Shajapur NHM Protest: शाजापुर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा

Shajapur NHM Protest: नितिन परमार\ शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Shajapur NHM Protest: हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई विभागों में कामकाज प्रभावित होने से उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर देखा जा रहा है।

READ MORE: MP Cabinet Decisions 2026: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले! 48 लाख पट्टाधारियों को मिलेगा रजिस्टर्ड दस्तावेज

Shajapur NHM Protest: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिली हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Shajapur NHM Protest: प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा 30 जनवरी 2026 को टीटी नगर दशहरा मैदान में किए गए नियमितीकरण संबंधी घोषणा को लागू करने की मांग की है। इसके अलावा एनपीएस, स्वास्थ्य बीमा, वार्षिक वेतनवृद्धि, महंगाई भत्ता, समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमित कर्मचारियों जैसी अवकाश सुविधाएं देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।

Shajapur NHM Protest: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, सामान्य प्रशासन विभाग की नीति के अनुसार एनपीएस और स्वास्थ्य बीमा का लाभ, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगतियों का निराकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वेतन में सुधार और नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं शामिल हैं।

READ MORE: Sagar Dam Protest: 4 साल से अधूरा बांध, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा 10 घंटे चक्काजाम, अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

Shajapur NHM Protest: कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे असर को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

Shajapur NHM Protest: हड़ताल के कारण जिला अस्पताल में मरीजों को जांच, पंजीयन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अब सभी की नजर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की आगामी रणनीति पर टिकी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Latest YouTube Shorts

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories