Sunday, April 12, 2026
31.1 C
Raipur

Jabalpur News : नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, घर में ही चल रही थी ‘मुद्रा फैक्ट्री……

जबलपुर। Jabalpur News : शहर में नकली नोट छापने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक को हाल ही में पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वे अपने ही घर को ‘मिनी प्रेस’ बना कर नकली नोटों की छपाई करते थे और फिर उन्हें बाजार में खपाने के लिए बेचते थे।

Jabalpur News : पुलिस ने जब आरोपियों के घर की तलाशी ली, तो वहां से कलर प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला विशेष कागज, लैपटॉप, कटर और कलर की बोतलें बरामद की गईं। जांच में पता चला है कि आरोपी लैपटॉप पर नकली नोटों का डिजाइन तैयार करते थे और फिर उसे प्रिंटर के जरिए हूबहू असली जैसे नोट बनाते थे, जिन्हें वे जरूरतमंद या कम पढ़े-लिखे लोगों को कम कीमत पर बेचते थे।

मुख्य आरोपी ऋतुराज इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह लोगों को लालच देकर नकली नोट खपवाने का काम करवाता था। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ऋतुराज की मुलाकात रवि दहिया से हुई थी, जिसे उसने 25,000 रुपये में 3 लाख के नकली नोट सौंपे थे। रवि दहिया नोट खपाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Jabalpur News

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह अवैध कारोबार पिछले 6 से 7 महीनों से चल रहा था। पुलिस अब दोनों आरोपियों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि अब तक उन्होंने किन-किन इलाकों में और किन लोगों को नकली नोटों की आपूर्ति की है।

ASP संजय अग्रवाल ने बताया, “यह एक सुनियोजित गिरोह है जो शहर में नकली नोटों के माध्यम से आर्थिक अपराधों को अंजाम दे रहा था। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।”

शहर में नकली करेंसी का यह मामला कानून-व्यवस्था और आम जनता की आर्थिक सुरक्षा पर बड़ा खतरा बन सकता था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा धोखाधड़ी नेटवर्क उजागर हुआ है, जिससे नकली नोटों की खेप बाजार में उतरने से पहले ही रोक दी गई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Sanjay Shukla : रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला पर PMO सख्त, जांच के दिए आदेश

Sanjay Shukla : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ भू-संपदा...

CG NEWS: शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । महिला संबंधी...

Related Articles

Popular Categories