Korba News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल फोन की जिद को लेकर एक बच्ची पेड़ पर चढ़ गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बच्ची नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी। जब परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी तो वह नाराज होकर गांव के पास एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई।
Korba News: परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। बच्ची की जिद के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सभी चिंतित नजर आए।
Korba News: घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद बच्ची को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची और उसके परिवार को समझाइश दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।









