Punjab Ludhiana factory gas leak: लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक से बड़ा हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 मजदूरों की मौत

Sanjay Sahu
Punjab Ludhiana factory gas leak

Punjab Ludhiana factory gas leak: लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। देर रात फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर गैस की चपेट में आ गए, जिससे करीब 7 से 8 मजदूर बेहोश हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार सुबह तीन मजदूरों की मौत हो गई।

Punjab Ludhiana factory gas leak: मृतकों में गैसपुरा निवासी मान सिंह और उनके बेटे अमित शामिल हैं, जबकि एक अन्य मजदूर की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Punjab Ludhiana factory gas leak: जानकारी के अनुसार, यह घटना गैसपुरा इलाके के गगन नगर में स्थित टूल बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। रविवार रात मजदूर काम के लिए पहुंचे थे, तभी अचानक फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

Punjab Ludhiana factory gas leak: मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने आरोप लगाया कि उनके पिता को देर रात जबरन काम पर बुलाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद फैक्ट्री संचालक ने घायलों को खुद अस्पताल पहुंचाया, लेकिन परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *