Chhattisgarh Bus Fare Hike: छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ बसों का सफर! साधारण से लेकर एसी लग्जरी गाड़ियों तक जानिए नई दरों का पूरा गणित

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh Bus Fare Hike: छत्तीसगढ़ में सफर करने वाले आम नागरिकों और दैनिक यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरों को अंतिम रूप देते हुए आधिकारिक तौर पर राजपत्र (Gazette) में अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरों के लागू होने से प्रदेशभर में साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित (AC) सुपर लग्जरी बसों से यात्रा करना महंगा हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सरकार ने दिव्यांग यात्रियों के लिए किराये में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट का प्रावधान भी किया है।

Read More : Rajinikanth Sequel Buzz: 75 की उम्र में भी बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार ‘थलाइवा’, जानिए ‘जेलर 2’ से क्यों जुड़ी हैं उम्मीदें?

श्रेणी के अनुसार तय की गई नई दरें परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, विभिन्न श्रेणियों की बसों के लिए शुरुआती और प्रति किलोमीटर का किराया इस प्रकार तय किया गया है:

  • साधारण बस सेवा: शुरुआती 5 किलोमीटर की यात्रा के लिए प्रति यात्री 10 रुपये देने होंगे। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से शुल्क लिया जाएगा।

  • डीलक्स बस सेवा: पहले 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये तय किया गया है। इसके बाद यात्रियों को प्रत्येक किलोमीटर के लिए 2.20 रुपये का भुगतान करना होगा।

  • एसी सुपर लग्जरी बसें: शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 12 रुपये है, जिसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 03.30 रुपये की दर निर्धारित की गई है।

  • अर्द्ध शयनयान और शयनयान (Sleeper): वातानुकूलित अर्द्ध शयनयान में सीटों के लिए 3 रुपये प्रति किलोमीटर तथा शयनयान (Sleeper) के लिए 03.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा।

Read More : Chhattisgarh Transfer: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 87 ASO समेत 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

दिव्यांगों और पात्र श्रेणियों के लिए राहत के प्रावधान बसों के किराए में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने कुछ वर्गों को विशेष राहत भी दी है। निर्धारित नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, निःशुल्क यात्रा के पात्र अन्य श्रेणियों के यात्रियों के लिए 100 प्रतिशत किराये की छूट का प्रावधान बरकरार रखा गया है।

बस किराये की इन संशोधित दरों के लागू होने से छत्तीसगढ़ में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के मासिक यात्रा बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *