Sitapur BJP MLA Ramkumar Case: नायब तहसीलदार से कथित मारपीट पर भड़का कर्मचारी फेडरेशन, आंदोलन की दी चेतावनी

Sanjay Sahu
Sitapur BJP MLA Ramkumar Case

Sitapur BJP MLA Ramkumar Case: सरगुजा: सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ इस तरह की घटनाएं नहीं रुकीं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

Sitapur BJP MLA Ramkumar Case: फेडरेशन ने अपने बयान में कहा कि शासकीय कर्मचारी शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार, धमकी या मारपीट जैसी घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती हैं। संगठन का कहना है कि ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।

Sitapur BJP MLA Ramkumar Case: यह मामला सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित राजापुर उप तहसील का है। नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कार्यालय में विवाद के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और कपड़े भी फाड़ दिए गए।

Sitapur BJP MLA Ramkumar Case: वहीं विधायक पक्ष ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि जमीन संबंधी एक मामले को लेकर विधायक की चचेरी बहन और नायब तहसीलदार के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

Sitapur BJP MLA Ramkumar Case: घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। फेडरेशन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *