Chhattisgarh DEO Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर डीईओ बदलने की तैयारी, खराब रिजल्ट वाले जिलों पर गिरेगी गाज, इन जिलों में हो सकते हैं बदलाव

Chhattisgarh DEO Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों में से करीब 16 से 17 जिलों के डीईओ बदले जा सकते हैं। प्रस्ताव स्कूल शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव स्तर से आगे बढ़ चुका है और जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।

Chhattisgarh DEO Transfer News: सूत्रों के मुताबिक इस बार उन जिलों के डीईओ पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जहां बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कमजोर रहे हैं। सरकार का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा परिणामों की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों की भी होती है। इसी वजह से खराब प्रदर्शन वाले जिलों में बदलाव की तैयारी की गई है।

Chhattisgarh DEO Transfer News: इन जिलों में हो सकते हैं बदलाव

Chhattisgarh DEO Transfer News: रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, खैरागढ़, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, मनेंद्रगढ़ और कोरिया सहित कई जिलों में डीईओ बदले जाने की चर्चा है। मनेंद्रगढ़ जिले का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम रहा है, इसलिए वहां बदलाव की संभावना अधिक बताई जा रही है।

Chhattisgarh DEO Transfer News: कई जिलों में डीईओ के पद खाली

Chhattisgarh DEO Transfer News: खैरागढ़, जशपुर और बलौदाबाजार में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पहले से खाली हैं। इन जिलों में से कुछ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद दूसरे जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Chhattisgarh DEO Transfer News: जशपुर में डीईओ के सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले तीन महीने से नियमित नियुक्ति नहीं हुई है। वर्तमान में एक व्याख्याता समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी और डीईओ दोनों का प्रभार संभाल रहे हैं।

Chhattisgarh DEO Transfer News: बीजापुर में एक पद पर दो डीईओ

Chhattisgarh DEO Transfer News: बीजापुर जिले में पिछले कई महीनों से एक ही पद पर दो डीईओ होने की स्थिति बनी हुई है। विभाग द्वारा किए गए तबादले के बाद मामला न्यायालय पहुंच गया, जिसके कारण दोनों अधिकारी एक साथ पद पर बने हुए हैं। विभाग अब इस समस्या का भी समाधान करना चाहता है।

Chhattisgarh DEO Transfer News: जल्द जारी हो सकती है सूची

Chhattisgarh DEO Transfer News: स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार तबादला सूची लगभग तैयार है। शिक्षा विभाग के सचिव के चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कभी भी डीईओ तबादलों की सूची जारी की जा सकती है।

Chhattisgarh DEO Transfer News: शिक्षा विभाग में लंबे समय से खाली पदों और अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सरकार इन पदों पर नियमित नियुक्ति कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी में है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories