Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Murder Case:दोस्त ही निकला कातिल, शक ने बना दिया हैवान, आरोपी...

Raipur Murder Case:दोस्त ही निकला कातिल, शक ने बना दिया हैवान, आरोपी के घर में तोड़फोड़ और वाहन में लगाई आग

Raipur Murder Case
Raipur Murder Case

Raipur Murder Case: रायपुर। रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़े वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है।

Raipur Murder Case:पुलिस के अनुसार मृतक तोषक भारती और दोनों आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना से पहले तीनों साथ घूमने गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तोषक को शक था कि उसकी बहन और एक नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया।

Raipur Murder Case:मृतक की मां सरस्वती भारती ने मंदिर हसौद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 29 मई की रात करीब 9 बजे पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और उसके नाबालिग साथी ने तोषक के साथ मारपीट की। विवाद के दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे तोषक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur Murder Case:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पेट्रोलिंग वाहन से इलाज के लिए आरंग अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Raipur Murder Case:घटना के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

Raipur Murder Case:युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इसके अलावा घर के बाहर खड़े एक वाहन में आग लगा दी गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को शांत कराया गया।

Raipur Murder Case:पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में करण ध्रुव और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है। वहीं आरोपियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Murder Case:दो दिनों में दूसरी हत्या से बढ़ी चिंता

मंदिर हसौद क्षेत्र में दो दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की हत्या का मामला सामने आया था, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है।

पुलिस जांच में पता चला कि पानी को लेकर हुए विवाद और गाली-गलौज के बाद भुवनेश्वर यादव की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को कार में ले जाकर महासमुंद जिले में महानदी किनारे रेत में दफना दिया था। बाद में पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया।

Raipur Murder Case:इस मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे, अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur Murder Case:पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की

Raipur Murder Case:लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने और शांति बनाए रखने की अपील की है। दोनों मामलों की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here