Sunday, May 31, 2026
36.1 C
Raipur

Bhopal NEET Protest: NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में NSUI का शक्ति प्रदर्शन, CM हाउस घेराव के दौरान हंगामा, वॉटर कैनन चले, दिग्विजय सिंह समेत 200 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में

Bhopal NEET Protest: भोपाल। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने बड़ा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) के घेराव के लिए निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

Bhopal NEET Protest:प्रदर्शन में NSUI और कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

READ MORE: Jabalpur Youth Shot: जबलपुर में पुराने विवाद ने लिया खूनी मोड़, युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

Bhopal NEET Protest:CM हाउस की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। रेडक्रॉस चौराहे पर लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश में कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते नजर आए।

Bhopal NEET Protest:स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने एक-दो नहीं बल्कि पांच बार वॉटर कैनन चलाए। पानी की तेज बौछारों के बावजूद कई प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जूता फेंकने की घटना के बाद बढ़ा तनाव

Bhopal NEET Protest:प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की ओर जूता फेंके जाने की घटना भी सामने आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने माइक के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि अभद्र व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव और बढ़ गया।

दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार समेत कई नेता हिरासत में

Bhopal NEET Protest:बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित करीब 200 से अधिक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर भेजा।

दिग्विजय सिंह ने मांगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

Bhopal NEET Protest:प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

Bhopal NEET Protest:उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और युवाओं की मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग भी उठाई।

READ MORE: Gwalior Viral Video: 40 रुपए की राजश्री को लेकर दुकानदार और परिवार में मचा बवाल! वीडियो देख दहल जाएंगे आप

मंच पर अव्यवस्था, नेताओं ने संभाला मोर्चा

Bhopal NEET Protest:प्रदर्शन के दौरान मंच पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं से मंच खाली करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

Bhopal NEET Protest:सूत्रों के अनुसार मंच के आसपास बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखकर दिग्विजय सिंह ने शुरुआत में मंच पर जाने से इनकार कर दिया था। बाद में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वे मंच पर पहुंचे और प्रदर्शन को संबोधित किया।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Bhopal NEET Protest:कांग्रेस और NSUI नेताओं ने मांग की कि NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur में आमों का महाकुंभ! 250+ देशी-विदेशी किस्में एक ही जगह..

Raipur में आमों का महाकुंभ! 250+ देशी-विदेशी किस्में एक ही जगह..

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Abhishek Banerjee Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व CM ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Banerjee Attack: अभिषेक बनर्जी हमला मामले में पश्चिम...

Related Articles

Popular Categories