Saturday, June 13, 2026
33.8 C
Raipur

Katni Chowpatty Clash: कटनी चौपाटी में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक ने चाकू लहराते हुए युवकों को दौड़ाया, वीडियो वायरल

Katni Chowpatty Clash: कटनी | शहर की चौपाटी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब युवकों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान एक युवक हाथ में चाकू लेकर खुलेआम दूसरे गुट के युवकों को दौड़ाता नजर आया। पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Katni Chowpatty Clash: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौपाटी क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक अचानक चाकू निकालकर दूसरे गुट के युवकों की ओर दौड़ पड़ा। युवक को चाकू लहराते देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

READ MORE: Bhopal Ice Cream Raid: भोपाल में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, गंदगी और मिलावट की आशंका पर छापेमारी, कई नामी ब्रांड्स के नमूने जब्त

Katni Chowpatty Clash: घटना के समय चौपाटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देर रात होने के बावजूद आसपास काफी भीड़ थी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में भी युवक को हाथ में चाकू लेकर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

Katni Chowpatty Clash: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 से 6 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।

Katni Chowpatty Clash: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी युवकों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू कहां से लाया गया और इसमें कितने लोग शामिल थे।

Katni Chowpatty Clash:गौरतलब है कि कटनी की चौपाटी में युवकों के बीच विवाद, मारपीट और हंगामे की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम और रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे आम नागरिकों और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

READ MORE: Ratlam Collectorate Protest: रतलाम कलेक्ट्रेट में जमीन विवाद से परेशान युवक ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, मची अफरा-तफरी

Katni Chowpatty Clash:घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने चौपाटी क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti में दिखा अद्भुत आध्यात्मिक नजारा :मध्यप्रदेश...

Related Articles

Popular Categories