Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Surguja News : तहसीलदार पिटाई केस में बढ़ा सियासी बवाल, BJP विधायक...

Surguja News : तहसीलदार पिटाई केस में बढ़ा सियासी बवाल, BJP विधायक के सरेंडर की चर्चा तेज

Surguja News
Surguja News

Surguja News : सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज मारपीट मामले में अब नया मोड़ आ गया है। खबर है कि विधायक रामकुमार टोप्पो जल्द सरेंडर कर सकते हैं। उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने का आरोप है।

Surguja News : मामला राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Surguja News : नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी का आरोप है कि भाजपा विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके कपड़े तक फट गए। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे।

Surguja News : बताया गया कि एसडीएम ने तुषार मानिकपुरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन विधायक समर्थकों ने उन्हें दूर हटा दिया। घटना के बाद नायब तहसीलदार और एसडीएम दोनों शिकायत लेकर कलेक्टर अजीत वसंत से मिलने पहुंचे थे।

Surguja News : इधर, भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरगुजा राजस्व कर्मचारी-अधिकारी संघ भी लामबंद हो गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के राजस्व कर्मचारी और अधिकारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here