Raipur Tanker Accident: रायपुर में मासूम को कुचलने वाला टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार, पहचान छिपाने नंबर प्लेट पर पोता पेंट

Raipur Tanker Accident: रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 साल के मासूम को टैंकर से कुचलकर फरार होने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट पोतकर पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Raipur Tanker Accident: यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

READ MORE: Mahasamund LPG Scam: महासमुंद LPG घोटाले में बड़ा खुलासा, करोड़ों की गैस हेराफेरी मामले में फरार पिता-पुत्र गिरफ्तार

नंबर प्लेट पर पेंट पोतकर बचने की कोशिश

Raipur Tanker Accident: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक ने पकड़े जाने के डर से टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट पोत दिया था, ताकि वाहन की पहचान न हो सके। आरोपी को लगा कि नंबर छिपाने से वह पुलिस की पकड़ से बच जाएगा, लेकिन तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

26 मई को हुआ था दर्दनाक हादसा

Raipur Tanker Accident: जानकारी के अनुसार 26 मई को सड्डू स्कूल के पास तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एलआईजी सेक्टर-01 सड्डू निवासी 15 वर्षीय किशोर को कुचल दिया था। हादसा इतना भयावह था कि मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

Raipur Tanker Accident: घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई थी।

READ MORE: Raipur Ebola Alert: इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, ट्रैवल हिस्ट्री की भी हो रही जांच

CCTV फुटेज से मिला सुराग

Raipur Tanker Accident: हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें टैंकर की गतिविधियां कैद हुई थीं। पुलिस ने फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories