Raipur Nigam News: रायपुर नगर निगम के जोन-10 में भाजपा पार्षदों और जोन अध्यक्ष के बीच विवाद बढ़ा, सचिन को हटाने की मांग

Raipur Nigam News: रायपुर : Raipur नगर निगम के जोन-10 में भाजपा के अंदर विवाद खुलकर सामने आ गया है। जोन के 6 भाजपा पार्षद अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने की मांग कर रहे हैं। पार्षदों ने पिछले 15 दिनों में तीन बार महापौर Meenal Choubey को लिखित शिकायत दी है।

Raipur Nigam News: यह मामला अब पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंच गया है। पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभापति सूर्यकांत राठौड़, सांसद Brijmohan Agrawal और स्थानीय विधायक के सामने भी अपनी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर करीब दो घंटे तक चर्चा हुई।
पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो वे जोन-10 कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठेंगे।

Raipur Nigam News: पार्षदों का कहना है कि जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी दूसरे वार्डों के कामों में दखल देते हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग निर्माणाधीन मकानों और दुकानों की तस्वीरें लेकर लोगों को जोन कार्यालय बुलाते हैं और “सेटलमेंट” के नाम पर परेशान करते हैं। इससे छोटे और गरीब मकान मालिक भी प्रभावित हो रहे हैं।

Raipur Nigam News: इसके अलावा, जोन अध्यक्ष पर अवैध निर्माण और कब्जों को संरक्षण देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पार्षदों ने बोरियाकला के गजराज तालाब के पास बने एक कथित अवैध अस्पताल का मामला भी उठाया।

Raipur Nigam News: मेयर इन काउंसिल की बैठक के बाद महापौर मीनल चौबे ने माना कि पार्षदों की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों और पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद आगे फैसला लिया जाएगा।

 

सभापति सूर्यकांत राठौड़ को सौंपा गया आवेदन।

 

Raipur Nigam News: सचिन मेघानी का जवाब

जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने आरोपों को गलतफहमी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अवैध निर्माण रोकना है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है।उन्होंने कहा कि “हम सभी एक हैं। आगे अवैध निर्माण के साथ-साथ टीएनसी प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दिया जाएगा।” यह विवाद अब भाजपा संगठन के लिए भी चुनौती बनता दिख रहा है और इसे पार्टी के अंदर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

 

पार्दषों ने महापौर को भी आवेदन दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories