Farmer Protest MP: चना खरीदी में बड़ा घोटाला? 50 किलो के बदले 53 किलो तक वसूली का आरोप, किसानों ने खोली पोल

Farmer Protest MP: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही चना खरीदी के बीच गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जिले की भीमपुर तहसील के दामजीपूरा स्थित खरीदी केंद्र पर किसानों ने समिति प्रबंधन और कर्मचारियों पर खुली लूट का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि जहां शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार 50 किलो चना तौला जाना चाहिए, वहीं खरीदी केंद्र पर उनसे 52 से 53 किलो तक चना लेकर केवल 50 किलो का भुगतान किया जा रहा है।

Farmer Protest MP:आरोप है कि चने की गुणवत्ता और नमी का बहाना बनाकर किसानों पर अतिरिक्त वजन देने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

READ MORE: Satpura Tiger Reserve: सतपुड़ा के जंगलों में दिखा बाघिन और शावकों का अनोखा अंदाज़, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

आदिवासी किसानों ने लगाए शोषण के आरोप

Farmer Protest MP:भीमपुर क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाका माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने पहुंच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उनकी जानकारी और मजबूरी का फायदा उठाकर खरीदी केंद्र पर अतिरिक्त उपज ली जा रही है।

Farmer Protest MP:किसानों का कहना है कि उन्हें बताया जाता है कि चने में नमी या गुणवत्ता संबंधी कमी है, इसलिए निर्धारित मात्रा से अधिक चना देना होगा। कई किसानों ने दावा किया कि उन्हें 50 किलो के बदले 53 किलो तक चना तौलने के लिए मजबूर किया गया।

खरीदी केंद्र पर सुविधाओं का भी अभाव

Farmer Protest MP:किसानों ने खरीदी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि शासन के निर्देशों के बावजूद न तो पर्याप्त प्रतीक्षालय की व्यवस्था है और न ही पेयजल अथवा कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Farmer Protest MP:दूर-दराज़ गांवों से पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार उन्हें भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए अपनी उपज छोड़कर बाहर जाना पड़ता है, जिससे चोरी और अन्य समस्याओं का खतरा बना रहता है।

मीडिया के सवालों से बचते रहे जिम्मेदार?

Farmer Protest MP:मामले की जानकारी मिलने के बाद मीडिया द्वारा समिति प्रबंधक नरेंद्र आर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि वे भीमपुर सोसाइटी में मौजूद हैं, लेकिन जब मीडिया टीम वहां पहुंची तो कार्यालय बंद मिला।

Farmer Protest MP:इसके बाद उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। ऐसे में किसानों के आरोपों और समिति प्रबंधन की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को सामने आकर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

READ MORE: Gwalior Hospital News: सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, ICU से किचन तक किया औचक निरीक्षण

वेयरहाउस में चल रही खरीदी पर उठे सवाल

Farmer Protest MP:दामजीपूरा स्थित बालाजी वेयरहाउस में चल रही चना खरीदी के दौरान किसानों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से अतिरिक्त वजन को लेकर सवाल किए, लेकिन कर्मचारियों ने इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इससे किसानों का संदेह और गहरा गया है।

कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

Farmer Protest MP:किसानों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खरीदी प्रक्रिया की जांच कर वास्तविक वजन, रिकॉर्ड और भुगतान का मिलान कराया जाए ताकि यदि कोई अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

Farmer Protest MP:अब निगाहें जिला प्रशासन और कलेक्टर की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories