Roop Narayan Sinha passes away : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए थे

Gautam Rawat

Roop Narayan Sinha passes away : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Roop Narayan Sinha passes away : जानकारी के अनुसार, वे बिलासपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Roop Narayan Sinha passes away : डॉ रमन सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रूप नारायण सिन्हा का असमय निधन बेहद दुखद है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *